Tuesday, April 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG: बाउंसर की पिटाई कर दी पुलिस कर्मियों ने,इस हरकत से हुए...

CG: बाउंसर की पिटाई कर दी पुलिस कर्मियों ने,इस हरकत से हुए नाराज

रायपुर(खटपट न्यूज़)। राजधानी रायपुर में शिव महापुराण कथा के दौरान एक बाउंसर की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाउंसर को पुलिसकर्मी पीटते हुए दिख रहे है। वायरल वीडियो सिर्फ 11 सेकेंड का है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण कथा वचन का समापन समाहरोह था। कथा में भीड़ भी काफी थी। भीड़ के दौरान बाउंसर वीआईपी गेट में व्यवस्था को बिगाड़ रहा था। इस बीच जब लाइन डीएसपी तिवारी मौके पर पहुंचे तो बाउंसर उनसे भी धक्का मुक्की करने लगा। ये देख वहां मौजूद पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने बाउंसर की जमकर पिटाई कर दी। बाउंसर के करतूत की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी और बाउंसर को अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से बाउंसर के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाउंसर को समझाइश के बाद जाने दे दिया गया।

Advertisement Carousel