Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG: जेल से फरार हुए हत्या और बलात्कार के बंदी

CG: जेल से फरार हुए हत्या और बलात्कार के बंदी

जशपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के जिला जशपुर में सोमवार तड़के दो कैदी जिला जेल की दीवार फांद फरार हो गए हैं। एक हत्या का विचाराधीन आरोपी है तो दूसरा दुष्कर्म का आरोपी।
बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे कैदियों की गणना के दौरान इन दोनों के नहीं होने की जानकारी पर जेल में सायरन बजाया गया। सायरन की आवाज सुन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है।
जिला जेल से भागे कैदी का नाम कपिल भगत पिता रामसेवक राम, निवासी सोगड़ाचौकी मनोरा आरोप धारा 376 व पॉक्सो एक्ट तथा ललित राम पिता बंधा राम, निवासी सर्करा थाना तुमला धारा 302 का आरोपी है।

Advertisement Carousel