Saturday, June 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG: अमित जोगी बाथरूम में बैठकर निर्णय लेते हैं,मुझे भी पार्टी से...

CG: अमित जोगी बाथरूम में बैठकर निर्णय लेते हैं,मुझे भी पार्टी से निकालें…देखें और क्या कहा

0 जोगी काँग्रेस से बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि मैं धर्मजीत के साथ

रायपुर(खटपट न्यूज़)। गत दिवस 4 बार के वरिष्ठ विधायक व जनता काँग्रेस के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को जोगी काँग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इस फैसले को लेकर पूरे प्रदेश के जनता कांग्रेस पार्टी के अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इसी विषय को लेकर बलौदा बाजार से जोगी काँग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

https://youtu.be/wtHonLIr_2o

उन्होंने श्री सिंह को पार्टी से निकालने के फैसले पर कहा है कि अमित जोगी पार्टी के फैसले बाथरूम में लेते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि उनके फैसले का मैं विरोध करता हूं और कहा कि मैं धर्मजीत सिंह के साथ हुँ, मुझे भी पार्टी से निकालना हो तो निकाल सकते हैं। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोगी काँग्रेस बैक फुट पर जा सकती है। प्रदेश के कई बड़े नेता जोगी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं।

Advertisement Carousel