Friday, March 13, 2026
Home कवर्धा CG: उपहार में मिला म्यूजिक सिस्टम फटने से मौत,कई घायल

CG: उपहार में मिला म्यूजिक सिस्टम फटने से मौत,कई घायल

0 घर की छत भी हुई क्षतिग्रस्त

कबीरधाम । शादी का उपहार दूल्हे के लिए मौत का उपहार साबित हुआ। दहेज़ में मिले म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ब्लास्ट में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।

जानकारी के मुताबिक, चमारी गांव में दो दिनों पहले हिमेंद्र मरावी नाम के युवक की शादी ग्राम अंजना में हुई थी। दहेज में युवक को एक म्यूजिक सिस्टम मिला था। सोमवार सुबह नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ म्यूजिक सिस्टम को चेक कर रहा था। इस दौरान उसमे ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।
घटना में सात लोग घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नवविवाहित हिमेंद्र और उसके भाई राजकुमार की मौत हो गई। वहीं चार अन्य सदस्य गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिजनों का आरोप लगाया है कि म्यूजिक सिस्टम में बारूद भरा था। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और एफएसएल भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही म्यूजिक सिस्टम देने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।

Advertisement Carousel