Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG:भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन,शोक की लहर

CG:भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन,शोक की लहर

रायपुर/मनेन्द्रगढ़(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया।
दीपक पटेल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के रूप में भी सम्मानित किया गया था। पूर्व में वे कोरबा जिले के भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। दीपक पटेल एक मिलनसार तथा हंसमुख व्यक्ति थे।
दीपक पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में अंतिम सांस ली। दीपक पटेल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी। उनके निधन की खबर से मनेंद्रगढ़ सहित प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement Carousel