Monday, March 23, 2026
Home सूरजपुर CG:पुलिस चौकी में मची हड़कम्प, जान बचाकर भागे कर्मी

CG:पुलिस चौकी में मची हड़कम्प, जान बचाकर भागे कर्मी

CG:पुलिस चौकी में मची हड़कम्प, जान बचाकर भागे कर्मी

सूरजपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप पुलिस चौकी में बीती रात हाथियों के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों को खुद को सुरक्षित रखने बैरक में शरण लेनी पड़ी। दरअसल सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का उत्पात जारी है। 8 हाथियों का दल इलाके के गावों में तोड़फोड़ कर रहा है। हाथी फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। हाथियों के आतंक से समूचे इलाके में भय का माहौल है। हाथियों के उत्पात के कारण गांव के लोगो की इस ठंड में मुसीबत बढ़ गई है। आज तड़के 8 हाथियों का यह दल मोहरसोप आ धमका और एक घर में धावा बोल दिया। हाँलाकी घर के लोगों नें छत के ऊपर शरण लेकर गांव के लोगो से मदद की गुहार लगाई, जब तक लोग पहुँचते तब तक हाथी अरहर, सरसो आदि फसल को रौंदकर बरबाद कर चुके थे। हाथियों को खदेड़ा गया तो यह दल पुलिस चौकी परिसर में जा घुसा। यहां भी हाथियों ने दीवार तोड़ दिया। हाथी तीन घण्टे तक यहाँ डटे रहे। दहशत में पुलिसकर्मी छत के ऊपर स्थित बैरक में रहकर जान बचा रहे थे। सुबह होनें पर हाथी जंगल की ओर निकले तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल हाथी नजदीक के जंगल में जमे हुए हैं जिससे मोहरसोप के लोग दहशत में हैं।

Advertisement Carousel