Sunday, March 22, 2026
Home गरियाबंद CG:खेलते-खेलते करंट लगने से 2 बच्चों की मौत,गांव में मातम

CG:खेलते-खेलते करंट लगने से 2 बच्चों की मौत,गांव में मातम

गरियाबंद। छत्तीगसढ़ राज्य के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर हैं, यहां करंट की चपेट में आकर 2 मासूम बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बच्चा बुरी तहर झुलस गया। बताया जा रहा हैं कि गरियाबंद थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम केराबहारा में गांव के बच्चें खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक खेत में पानी के लिए लगाये गये बोर के बिजली तार की चपेट में तीन बच्चें आ गये। इस घटना में करंट की चपेट में आकर जहां 8 साल के दुर्गेश और 6 साल के संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वही तीसरे बच्चें को किसी तरह मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त हैं। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Advertisement Carousel