Tuesday, March 31, 2026
Home कोरबा CG:खदान धंसने से 5 महिला सहित 6 की मौत,कुछ घायल,रेस्क्यू जारी

CG:खदान धंसने से 5 महिला सहित 6 की मौत,कुछ घायल,रेस्क्यू जारी

बस्तर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंस गई है। हादसे में यहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक खदान मालगांव में स्थित है। इस खदान में अवैध उत्खनन का काम चल रहा था। गांव के कुछ लोग खदान के नीच उतरकर मिट्टी निकाल रहे तभी अचानक जमीन धंस गई। वहां नीचे मौजूद लोग दब गए। पास में ही खड़े अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी फौरन प्रशासन को दी। मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका पर टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।
मृतकों में कमली, समली, रामेश्वर, शांति,कुमारी,शैतो व घायलों में मनमती व पूर्णिमा शामिल हैं।

Advertisement Carousel