नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके अब मणिपुर की राज्यपाल होंगी। बी बी हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

















