Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ BREAKING:कार में जिंदा जले दो युवक और एक युवती, युवक थे पत्रकार

BREAKING:कार में जिंदा जले दो युवक और एक युवती, युवक थे पत्रकार

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में 21 जनवरी, शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई थी। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया।
तीनों के कंकाल कार से बरामद हुए हैं। मरने वालों में दो युवक और एक युवती शामिल है। मृतकों में एक की पहचान शाहनवाज खान के रूप में हुई है, जो पत्रकार था। वहीं दूसरे मृतक का नाम अभिषेक कुर्रे है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। तीनों बिलासपुर से रतनपुर की ओर घुमने जा रहे थे। तभी खैरा गांव और पोड़ी के बीच स्थित देसी मसाला दुकान के पास हादसा हो गया।
घटना शनिवार रात रात 1-2 के बीच की बताई जा रही है। RMKK रोड पर पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में देखते ही देखते आग लग गई और कार सवार जिंदा ही जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उनकी हड्डियां तक जलकर राख हो गईं।
राहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर सके। कार का नंबर CG 10 BD 7861 है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार मृतक शाहनवाज के नाम से रजिस्टर्ड है।
कार के भीतर 3 शवों की हड्डियां दिखाई दे रही हैं। बिलासपुर से एफएसएल टीम बुलाई गई है। सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं, जो जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Advertisement Carousel