Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ BREAK: कांच तोड़कर 5 लाख की उठाईगीरी

BREAK: कांच तोड़कर 5 लाख की उठाईगीरी

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर जिले के व्यापार विहार में शनिवार को दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी की वारदात हो गई।प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक (कवर्धा) कबीरधाम जिले का निवासी ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी काम के सिलसिले में व्यापार विहार की तरफ गया था। उसने इस दौरान अपनी कार यहां खड़ी की और दरवाजा बंद कर बच्चे के लिए पुस्तक खरीदने गया हुआ था। इस बीच अज्ञात आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर भीतर बैग में रखे 5 लाख की उठाईगीरी को अंजाम दे डाला। ट्रांसपोर्टर जब लौटा तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में तेजी लाई गई है।

Advertisement Carousel