Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized BREAK:सौरभ होंगे KORBA कलेक्टर,निगम आयुक्त एकल आदेश पर हटाए गए

BREAK:सौरभ होंगे KORBA कलेक्टर,निगम आयुक्त एकल आदेश पर हटाए गए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है व उनके स्थान पर बिलासपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार कोरबा भेजे गए हैं।
इसी तरह जारी एक अन्य आदेश में नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय,जो दो दिन पहले जारी तबादला सूची में कोरबा निगम के लिए यथावत रखे गए थे, उन्हें शासन द्वारा एकल आदेश जारी कर नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त के पद से स्थानांतरित करते हुए मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। कोरबा निगम के लिए अम्बिकापुर की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई को नियुक्त किया गया है।

Advertisement Carousel