Sunday, May 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ BREAK:सचिव संघ की हड़ताल स्थगित

BREAK:सचिव संघ की हड़ताल स्थगित


रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की हड़ताल स्थगित होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने हड़ताल खत्म कराने की पहल की है। बता दें कि शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल पर थे। प्रदेश के 146 ब्लॉकों में आंदोलन चल रहा था। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों से सम्पर्क करने पर बताया गया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन उपरांत यह हड़ताल स्थगित की गई है। आज शाम मुख्यमंत्री से पदाधिकारियों की मुलाकात तय हुई है।

Advertisement Carousel