Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ BREAK:कोरबा सहित कई जिलों के कलेक्टर व सचिव स्तर के 89 IAS...

BREAK:कोरबा सहित कई जिलों के कलेक्टर व सचिव स्तर के 89 IAS अधिकारियों का तबादला


रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आईएएस स्तर के 89 अधिकारियों का तबादला किया गया है। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। इस तबादला से कोरबा,रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी तबादला हुआ है। नारायणपुर जिला के कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिला पदस्थ किए गए हैं।

Advertisement Carousel