Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा रंगों के पर्व होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को...

रंगों के पर्व होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं* चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग* गोपाल मोदी के संग होली का उमंगकोरबा (ईएमएस) रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उरोक्त समस्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता और जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव ने दी हैं।

Advertisement Carousel