
रायपुर/राजिम,। पुलिस ने राजिम में बीजेपी नेता के गैराज से 17 बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद कर किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे सुधांशु जैन को हिरासत में लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद गोबरा नावापारा पुलिस ने कार्रवाई कर 17 बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद किया। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये विस्फोट सामग्री किस लिए लाया गया और इसका इस्तेमाल कहा किया जाने वाला था। अभी पुलिस सभी सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोबरा नवापारा के छल्लानी निवासी भाजपा नेता श्रेयांश जैन के घर में विस्फोटक सामग्री देखा गया है। जिसके बाद सुबह 11 बजे थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई करते हुए घर की तलाश ली गई। फिर वार्ड क्रमांक 1 के अरिहंत कॉलोनी में श्रेयांश के कार गेराज में तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए 17 बोरा विस्फोटक पाउडर बरामद हुआ। बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई।
बड़े अधिकारियों निर्देश पर पुलिस ने विस्फोटक पाउडर को जब्त करने के साथ ही श्रेयांश जैन के एक बेटे सुधांशु जैन को हिरासत में लेकर थाना लाई है। अटल नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के अलावा रायपुर से स्पेशल सेल और फॉरेंसिक की टीम दोपहर 3 बजे तक घटना स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक द्वारा पाउडर की तस्दीक करने के बाद उसका वजह कराया गया। जिसमें 700 नग नान इलेक्ट्रॉनिक डेडोनेटर, 650 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 56 किलो गन पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम धारा 4,5 और 9 बी के तहत कार्रवाई की गई है।















