नईदिल्ली 7 जुलाई 2021. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है. बुधवार को शपथ ग्रहण से पहले कई संभावित मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है. इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है. जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है, उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कुल 43 नए-पुराने मंत्री शपथ लेंगे.संभावित मंत्रियों के साथ चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक खत्म हो गई है. शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी कर दी गई है. संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, थावरचंद गहलोत की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है
Home Uncategorized Desh-Videsh BIG BREAKING : 43 नये मंत्री लेंगे शपथ,कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर,...
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगेरायपुर जिला के सर्वाधिक 53 हजार...















