Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ ASPकीर्तन राठौर केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से पुरस्कृत, 6 अन्य अधिकारी भी सम्मानित

ASPकीर्तन राठौर केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से पुरस्कृत, 6 अन्य अधिकारी भी सम्मानित


रायपुर (खटपट न्यूज)। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के द्वारा रायपुर ग्रामीण में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से पुरस्कृत किया है। कीर्तन राठौर के अलावा 6 अन्य पुलिस अधिकारी पुरस्कृत किए गए हंै। अन्वेषण में उत्कृष्टता एवं बेस्ट पुलिस स्टेशन हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से इन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।

एएसपी कीर्तन कुमार राठौर के अलावा जिला जशपुर में पदस्थ निरीक्षक संतलाल आयाम, कबीरधाम में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, जिला बेमेतरा में पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजीव कुमार शर्मा जिला राजनांदगांव से उप निरीक्षक सुश्री इंदिरा वैष्णव, जिला जगदलपुर से सहायक उप निरीक्षक श्रीमती इंदु शर्मा एवं रायगढ़ जिला थाना प्रभारी बरमकेला को सम्मानित किया गया है। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा इन्हें पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपरोक्त सम्मान के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाईयां मिल रही हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel