बलरामपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला बलवंत सिंह ने जिले के वाड्रफनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना साथ प्रदेश में लगातार बलात्कार, हत्या जैसे गम्भीर आपराधिक घटनाओं का बढ़ते ग्राफ तथा छःग शासन के मंत्री शिव डहरिया द्वारा वाड्रफनगर में नाबालिग बालिका के साथ घटित सामूहिक बलात्कार जघन्य घटना को मीडिया के सामने छोटी-मोटी घटना बताकर बेतुका बयान दिए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का पुतला दहन किया गया।
इस प्रर्दशन में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भानू प्रकाश दीक्षीत जी,सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीलीप सोनी,मंडल महामंत्री रतन डे, कोषाध्यक्ष गौतम सिंह , नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रवीण गुप्ता,बीडीसी भरत पाल,रामबलि राम जी,अंश सिंह, मनीष सिंह ,शिवम सिंह, विशाल सोनी ,निखील गुप्ता, जतीन चौरसिया दिपक यादव, उमाकांत , अंकुर गुप्ता ,राज सिंह ,जश, कपील मण्डल, कुंदन रजक,सनोज गुप्ता, कार्तिक मण्डल, सोनु ,गोलु रजक, विकास गुप्ता, रोशन गुप्ता, निनी गुप्ता, राघे मोहन गिरी, आलोक यादव ,सुजीत सोनी, नीकी सिंह, हिमांशु गुप्ता उपस्थित थे।
रामानुजगंज मण्डल के महावीरगंज में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री का शिव डहरिया का का पुतला दहन कर प्रेदश सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यरूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष संतोष यादव, भाजयुमो जिला मंत्री ललन पाल, मण्डल महामंत्री इरफान अंसारी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह,महामंत्री अनोज यादव, महबूब खान,अरविंद यादव, दीपक यादव, राहुल जायसवाल, पुष्पेंद्र यादव, संदीप यादव,सुनील यादव, महेश यादव, राजकुमार आयाम सहित अन्य कार्य करता उपस्थित थे।
साथ ही जिले के कुष्मी मण्डल में भी भाजपा एवम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वरा संयुक्त रूप से मंत्री शिव डहरिया का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यरूप मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल जी, पार्षद आंनद जायसवाल जी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विकेश साहू जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।