• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home कोरबा

फोटो प्रदर्शनी में लोगों को शासकीय योजनाओं की दी गयी जानकारी

December 18, 2022
in कोरबा
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

कलेक्टर और एसपी देर शाम पहुंचे प्रदर्शनी स्थल, आयोजन की सराहना की

योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं का किया गया निःशुल्क वितरण

टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में आज भी लगेगी प्रदर्शनी

कोरबा (खटपट न्यूज)। राज्य शासन के 4 वर्ष पूरा होने के पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा 17 से 18 दिसंबर तक टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन नागरिकों ने प्रदर्शनी स्थल में आकर विकास फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान कलेक्टर श्री संजीव झा और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भी देर शाम प्रदर्शनी स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी में फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किए गए विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। साथ ही जनमन पत्रिका, न्याय के चार साल, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और योजनाओं की जानकारी युक्त पैंपलेट्स आदि पत्रिकाओं का अध्ययन किया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि योजनाओं की जानकारी होने से नागरीकगण जागरूक और लाभान्वित होंगे। कलेक्टर और एसपी ने बेहतर ढंग से योजनाओं की जानकारी देने लगाए गए विकास फोटो प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। साथ ही राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं की पुस्तिकाओं का वितरण करने के निर्देश दिए। प्रदर्शनी में योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, न्याय का नया अध्याय, सेवा जतन सरोकार सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट्स, ब्रोसर का भी निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आये युवा, बुजुर्ग, बच्चे एवं महिलाओं ने योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का अवलोकन कर अपने पास रखे। फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, कृषि ऋण माफी योजना सहित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना आदि की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गयी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, तहसीलदार कटघोरा श्री केके लहरे सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी और अन्य नागरिकगण मौजूद रहे।


उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 17 से 18 दिसंबर तक दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन सतनाम प्रांगण टीपी नगर( इंदिरा स्टेडियम) के सामने किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को प्रदान की जा रही है। दूसरे चरण में 19 दिसंबर को जनपद कार्यालय कटघोरा, 20 को जनपद कार्यालय पाली, 21 को जनपद कार्यालय करतला और 22 दिसंबर को जनपद कार्यालय पोंडी उपरोड़ा में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण भी शामिल होकर शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

नशामुक्ति और सरल समाज की दिशा में सोचना गुरु घासीदास का महानता का परिचय : कलेक्टर

Next Post

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राज्य के नागरिकों को उपहार

Related Posts

कोरबा

सीएचओ भावना खूंटे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

by Khatpat News
January 30, 2023
कोरबा

कटघोरा वन मंडल में अवैध कटाई की फिर होगी जांच

by Khatpat News
January 30, 2023
कोरबा

KORBA जनपद में फिर तकरार…उपाध्यक्ष-सीईओ आमने-सामने

by Khatpat News
January 30, 2023
Uncategorized

सभी बसों का परमिट व फिटनेस जांचें,यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ बंद हो

by Khatpat News
January 30, 2023
कोरबा

जेएसएस में बसंत पंचमी पर हुई मां सरस्वती की पूजा

by Khatpat News
January 30, 2023
Next Post

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राज्य के नागरिकों को उपहार

डीपीआर नम्बर-संवाद 12276/20
डीपीआर नम्बर-संवाद 12276/20

Premium Content

VIDEO:चैनल गेट,शटर तोड़कर कार घुसी जैन भवन में,बड़ा हादसा टला

January 30, 2023
जिला पंचायत सीईओ की पत्नी व बहन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव

जिला पंचायत सीईओ की पत्नी व बहन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव

August 10, 2020

बेजा कब्जा:पार्षद के विरोध पर नहीं हो रही सुनवाई,अब अनशन की राह

February 4, 2022

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

January 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Dec    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

contact no.–+91 79992 81136

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546