0 ग्राम सोलवां में हुआ आयोजन, पसरखेत की टीम प्रथम
0 पूर्व विधायक श्यामलाल ने बांटे पुरस्कार
कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सोलवां में राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक मानसिंह राठिया का सम्मान समारोह के अवसर पर सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजीव युवा मितान क्लब सोलवां, पसरखेत, मदनपुर, कोलगा, बासीन, गिरारी, फुलसरी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच श्रीमती अनुराधा राठिया के द्वारा पूजा-अर्चना कर स्पर्धा का शुभारंभ कराया गया। सभी पंचायत से सुआ नृत्य मंडलियों ने भाग लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उपस्थित ग्रामवासी मंत्रमुग्ध होते रहे। उपस्थित अतिथिगण भी अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार पसरखेत, द्वितीय पुरस्कार कोलगा व तृतीय पुरस्कार मदनपुर की टीम को मिला। सांत्वना पुरस्कार ग्राम सोलवां,फुलसरी व गिरारी की नृत्य मंडली को प्रदान किया गया। पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर व अतिथियों ने पुरस्कार वितरण कर सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
आयोजन को सफल बनाने में राजीव युवा मितान क्लब सोलवां के अध्यक्ष चनेशराम राठिया सहित महिला समूह में मीराबाई राठिया सक्रिय महिला स्वसहायता समूह, गंगा राठिया कृषि सखी, सत्यभामा पशु सखी, चंद्रिका राठिया सचिव ग्राम संगठन, कन्या राठिया अध्यक्ष ग्राम संगठन, दुर्गाबाई राठिया, बंधन बाई राठिया, कविता बाई राठिया, पिंगली बाई राठिया, जमुना बाई राठिया, चमेली बाई राठिया, रमलाबाई राठिया, झूल बाई राठिया, दिल कुंवर मंझवार, गेसमोती राठिया, गजाधर सिंह राठिया, शेर सिंह राठिया, बहादुर सिंह राठिया, महेत्तर सिंह राठिया, शुद्धु राम राठिया युवराज राठिया, जागर सिंह राठिया, गोपाल सिंह राठिया, मनमोहन दास कोटवार, गेंद लाल निषाद, डूकुडू सिंह राठिया, लालचंद राठिया, जागेश्वर राठिया, कर्म सिंह मांझी, ह्रदयराम गोंड़, देवलाल सिंह, धीर सिंह राठिया, कुंज राम राठिया पूर्व उपसरपंच, राम भजन, युवागण संत राम राठिया, खुलेंद्र कुमार राठिया, गौतम सिंह राठिया ,मनोज कुमार राठिया, शिव भजन राठिया ,राजकुमार राठिया, दिनेश कुमार राठिया, नेवन सिंह राठिया, सियाराम राठिया, शुभम सिंह राठिया, चैतराम राठिया, प्रेम सिंह राठिया,नरसिंह राठिया, नोहर सिंह राठिया, लव कुश राठिया, लोमश कुमार राठिया, नील कुमार राठिया, ओसन प्रकाश राठिया, पुराण सिंह राठिया, चरण सिंह राठिया, गौरीशंकर राठिया, श्यामलाल राठिया, चंद्रशेखर राठिया, मोहन सिंह राठिया, कंचन सिंह राठिया, नंदलाल राठिया, सुलेश कुमार राठिया, कोमल सिंह राठिया, भोज राम राठिया, सूरजभान राठिया, महावीर यादव, कलीराम मंझवार , श्याम लाल निषाद ,वीर सिंह राठिया, गंगाराम यादव, पुसऊ राम राठिया आदि का विशेष योगदान रहा।