कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल के नेतृत्व में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरुण साव का ट्रांसपोर्ट नगर चौक व सीतामढ़ी में भव्य और आतिशी स्वागत किया गया।
प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के टीपी नगर चौक पहुंचने पर नवीन पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद अरुण साव कार्यक्रमों में शामिल हुए। शाम को नवीन पटेल के सीतामढ़ी स्थित निवास पहुंचे जहां निवास के बाहर भी उनका भव्य स्वागत नवीन पटेल द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन पटेल के परिजनों का अभिवादन स्वीकार कर उनसे सौजन्य मुलाकात की। यहां परिजनों सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने आवश्यक विषय पर विचार विमर्श भी किया।
स्वागत अवसर पर बेलतरा विधायक व कोरबा संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, सहप्रभारी गोपाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, योगेश मिश्रा, रिपु जायसवाल, तुलबीर सिंह, रामकुमार यादव, आत्माराम, विनय जायसवाल, उमा भारती शराफ़, रुकमणी नायर प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।