कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल सोशल मीडिया जिला कोरबा ( ग्रामीण) के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु आईटी सेल एवं सोशल मीडिया कोरबा जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की नियुक्ति आईटी सेल कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा के द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्ति किया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर सोना ताम्रकर और कमलेश प्रजापति, महासचिव पद पर सत्यनारायण श्रीवास,दिनेश कुमार पाटले, रामकुमार श्रीवास, सचिव पद पर राजेन्द्र धवल , पुष्पेन्द्र कुमार, विजय कंवर, सह सचिव पद पर अशरफ शेख, मुकेश पटेल, प्रिंस मित्तल को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है कि वे पार्टी और पदाधिकारियों की भावनाओं के अनुरूप एवं निर्देशानुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
0 आरटीआई विभाग में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग कोरबा के द्वारा रामपुर विधानसभा अध्यक्ष, कोरबा ब्लॉक व करतला ब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
रामभरोस राठिया को रामपुर विधानसभा अध्यक्ष, बुधवार सिंह कंवर को कोरबा ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष व राज कुमार साहू हो करतला ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि उक्त नियुक्तियां पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर की अनुशंसा पर हुई है। नव नियुक्त अध्यक्षों को श्याम लाल कंवर द्वारा अपने निवास में मिठाई खिला कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इन्हें कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने व कांग्रेस को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रेरणा स्वरूप आशीर्वाद दिए।