कोरबा (खटपट न्यूज)। छग निषाद (केंवट) समाज जिला कोरबा के द्वारा महाराजा गुहा निषादराज जयंती व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 6 अप्रैल बुधवार को केंवट भवन बुधवारी बाजार में रखा गया है। समाज के जिला अध्यक्ष अजीत केंवट ने बताया कि प्रात: 10.30 बजे भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 बजे शोभायात्रा एवं रैली निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे अतिथियों के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं शाम 6 बजे कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे, अध्यक्षता निषाद केंवट समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद निषाद करेंगे। विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक ननकीराम कंवर, अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्तण्ड सिंह मांझी, केंद्रीय समिति अध्यक्ष निषाद केंवट समाज शिवरीनारायण विश्राम प्रसाद कैवर्त, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नेहरू निषाद, छग मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य श्रीमती अमरीता निषाद, नगर पालिक निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष राठौर व वार्ड-25 नेहरू नगर के पार्षद शैलेंद्र सिंह होंगे। जिला अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने केंवट समाज के समस्त जनों से परिजनों सहित आयोजन में उपस्थिति का आग्रह किया है।
00 सत्या पाल 00(7999281136)