
कोरबा। श्री गुजराती समाज एवं जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में शुक्रवार, 27 मार्च को रामनवमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्रीराम धुन एवं भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के प्राकट्य (जन्मोत्सव) का आयोजन विधिवत रूप से किया गया। जैसे ही श्रीराम जन्म का शुभ क्षण आया, पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
इसके पश्चात भगवान श्रीराम की विधिवत महाआरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री गुजराती समाज के सभी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिभाव और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।















