
कोरबा (खटपट न्यूज़ )। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में 16 जुलाई से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जुलाई, गुरुवार को सुबह 10 बजे गंडिचा यात्रा एवं प्रथम पूजन से होगा, जबकि शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाएगी।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन के तहत 20 जुलाई को हेरा पंचमी पूजा, 24 जुलाई को बहुड़ा (वापसी) रथयात्रा तथा 25 जुलाई को सुना वेश पूजा का आयोजन श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा।















