कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तुलसी नगर जोन क्षेत्र में दीपावली पूर्व आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना है। सहायक अधीक्षक तुलसीनगर विद्युत जोन ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न सब स्टेशनों पर आधारित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
















