26 नवम्बर की हड़ताल सफल करने बालको एटक ने कमर कसी, बैठक में बनी रणनीति

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और 15 सूत्रीय मांगो को लेकर एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) की कार्यकारिणी की बैठक 23 नवम्बर को हुई। बैठक की अध्यक्षता एस के सिंह ने करते हुए हड़ताल सफल करने के लिए अपील की।

एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक)के महासचिव सुनील सिंह ने कहा कि यह हड़ताल कर मोदी सरकार को मुहतोड़ जवाब देना है, पूरे भारत देश मे करोड़ो मजदूर किसान हडंताल पर रहेंगे । मजदूरो के लिये जिस श्रम कानूनो को हमारे पूर्वज लड़ाई लड़ कर अमल मे लाये थे आज मोदी सरकार उन सभी श्रम कानूनों को जो मजदूरों के पक्ष में है, उनको कुछ चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए खत्म कर रही है भारत देश के मजदूर खतरे में है। कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड एम एल रजक ने कहा कि मजदूरों के पक्ष में जो श्रम कानून है यह श्रम कानून आजादी के पहले से बना हुआ है और कुछ आजादी के बाद बना हुआ है । एक लंबे संघर्ष के बाद और 1 लंबी लड़ाई करने के बाद कई क्रांतिकारी लीडरों को इसके लिए अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बैठक में अध्यक्ष एस के सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एम एल रजक, महासचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष पी के वर्मा, लालमन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित मंडल, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, रामायण यादव, प्रकाश दास महंत, शोएब खान, ताराचंद कश्यप और साथी उपस्थित थे।

0 माँगों पर एक नजर :-
1) श्रम कानूनों को खत्म करना बंद करो
2) किसान विरोधी कानून वापस लो स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू करो
3) न्यूनतम वेतन ₹21000 घोषित करो केंद्र व राज्य में एक समान वेतन दो
4) आंगनबाड़ी मिड डे मील अन्य योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करो नई शिक्षा नीति वापस लो
5) सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करना बंद करो
6) सेवारत कर्मचारियों को 50 वर्ष की आयु व 33 वर्ष की नौकरी के बाद जबरन रिटायर करना बंद करो
7) मनरेगा व निर्माण मजदूरों की पेंशन ₹3000 लागू करो
8) मनरेगा में 200 दिन का रोजगार दो शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू करो
9) कॉन्ट्रैक्ट फिक्स टार्म आउटसोर्स ठेका प्रणाली की जगह नियमित रोजगार दो
10) सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान काम का समान वेतन दो
11) नई पेंशन नीति की जगह पुरानी पेंशन नीति बहाल करो
12) मोटर व्हीकल एक्ट में परिवहन मजदूर वह मालिक विरोधी बदलाव वापिस लो
13) भारी महंगाई पर रोक लगाओ पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतें कम करो

Advertisement Carousel