Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा जिंदा कछुआ बेचकर ठगने से पहले दबोचे गए 3 आरोपी, अंधविश्वास...

जिंदा कछुआ बेचकर ठगने से पहले दबोचे गए 3 आरोपी, अंधविश्वास को हतोत्साहित करने टीआई की अपील

कोरबा, (खटपट न्यूज़)।  गेरवाघाट नदी पुल के पास तीन संदिग्ध लोग एक झोला में एक जीवित कछुआ लेकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

उपरोक्त सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस द्वारा आरोपीगण उमेश कुमार जायसवाल पिता श्यामलाल जायसवाल, लक्ष्मी सोनी पिता हनुमान सोनी दोनों निवासी ग्राम छपोरा थाना मालखरौदा एवं धनंजय कश्यप पिता सनत कुमार कश्यप निवासी ग्राम मालदा थाना हसौद जिला जांजगीर-चांपा को पकड़कर एक जीवित कछुआ जप्त किया गया। इनके विरुद्ध धारा 39/51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम-1972 के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में अंधविश्वास फैला कर कछुआ के माध्यम से पैसा ठगने व रकम दोगुना होने का झांसा देकर धोखाधड़ी की जाती है। आरोपीगण से कछुआ खरीदने वाले के द्वारा भी  संभवत: इसी प्रकार का कृत्य किया जाता। पुलिस द्वारा लोगों को ठगे जाने के पूर्व ही इनकी योजना को विफल कर दिया। टीआई दुर्गेश शर्मा ने आम जन से अपील की है कि इस प्रकार के अंधविश्वास और झांसे में न आएं तथा ऐसे कृत्य की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Advertisement Carousel