Sunday, June 21, 2026
Home कोरबा कुआं में तैरती मिली लाश, खुदकुशी या कोई घटना…?

कुआं में तैरती मिली लाश, खुदकुशी या कोई घटना…?

कोरबा(खटपट न्यूज़) । कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत कुम्हार मोहल्ला सीतामणी में उस वक्त शोक मिश्रित सनसनी फैल गई जब एक महिला की लाश मोहल्ले के ही कुआं में दिखी। मृतका का नाम मिलन जायसवाल पति राम चरण जायसवाल, उम्र करीब 40 वर्ष है। सूचना उपरांत डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका ने खुदकुशी की है या किसी हादसे का शिकार हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना में ज्ञात होगा।

Advertisement Carousel