Monday, March 23, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ की बेटी की लुटेरों ने गोली मारकर की हत्या.

छत्तीसगढ़ की बेटी की लुटेरों ने गोली मारकर की हत्या.

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार रात 3 बदमाशाें ने छत्तीसगढ़ के धमतरी की इंजीनियर युवती पूजा शर्मा और उसके दाेस्त काे गाेली मार दी। वारदात में पूजा के सिर में गाेली लगी। करीब 39 घंटे तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद माैत हाे गई।

इस वारदात के बाद आधारी नवागांव में रहने वाले युवती के माता-पिता गुरुग्राम गए हैं। शव काे धमतरी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11.30 बजे पूजा शर्मा दोस्त सागर मनचंदा काे फ्लैट दिखाकर लौट रही थी। अचानक रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक ने कार की खिड़की खाेलने कहा। खिड़की खाेलते ही फायरिंग कर दी। यह गाेली पूजा के सिर पर लगी। दोस्त बच गया। युवक ने पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार काे उसकी माैत हाे गई।

Advertisement Carousel