Tuesday, March 24, 2026
Home जांजगीर-चांपा चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी भतीजे के अपहरण...

चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी भतीजे के अपहरण की साजिश……

जांजगीर 5 नवंबर 2020। 6 साल का मासूम अनुज 12 घंटे के भीतर किडनैपर्स के चंगुल से पुलिस ने छुड़ा लिया। एसपी पारूल माथुर की अगुवाई में देर रात चले पुलिस आपरेन में मासूम को जहां सकुशल बरामद किया गया, वहीं दो अपहर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जब पुलिस ने अपहर्ताओं की कुंडली खंगाली तो अपहर्ता कोई और नहीं बल्कि बच्चे का ही चाचा निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिल कर भतीजे को अगवा कराया था और 5 लाख के फिरौती की मांग की थी।

दरअसल ये पूरा मामला बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे का था, जब जांजगीर के बलौदा के ठड़गाबहरा में राजेंद्र कुर्रे नाम के व्यापारी के बेटे अनुज का बाइक सवार अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में शाम करीब 4 बजे अपहर्ताओं का फोन फिरौती के लिए आया, जिसमें 5 लाख रुपये की डिमांड की गयी। पुलिस ने इसी कॉल डिटेल के आधार अपहर्ताओं की तलाश शुरू की तो लोकेशन बिलासपुर-मस्तूरी का मामला।

जिसके बाद एसपी पारूल माथुर ने बच्चे को बरामद करने का आपरेशन शुरू किया। मस्तूरी पहुंची पुलिस ने देवगांव से अंकित नाम के युवक को पकड़ा, जिसने अनुज को गांव के खेत में बने एक घर में छुपाकर रखा था। अनुज को सकुशल छुड़ाने के बाद पुलिस ने अंकित खांडेकर से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें राजा कुर्रे का नाम सामने आया। दरअसल राजा कुर्रे मासूम अनुज का चचेरा चाचा था। पैसे के लिए राजा कुर्रे ने अपने भतीजे की ही अपहरण की साजिश रची थी। इस मामले में एक युवती को भी पुलिस ने पकड़ा है।

Advertisement Carousel