Monday, March 23, 2026
Home कोरबा शिक्षक (एलबी) के पदोन्नति के लिए संयुक्त शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन...

शिक्षक (एलबी) के पदोन्नति के लिए संयुक्त शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन …मिला आश्वासन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा प्रांताध्यक्ष केदार जैन के निर्देश पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल के नेतृत्व में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को एल बी संवर्ग के पदोन्नति से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा संयुक्त संचालक से संबंधित विषय पर चर्चा की गई।  संयुक्त संचालक ने विभागीय स्तर पर एलबी संवर्ग के पदोन्नति सम्बन्ध में विभागीय उच्च अधिकारियों से चर्चा एवं एल संवर्ग के हितों के पक्ष में अपना सुझाव रखने आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष बसंत जायसवाल, प्रांतीय महामंत्री मनोज मिस्त्री, संगठन सचिव श्यामा प्रसाद डनसेना, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अरुण जायसवाल, कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव, जांजगीर जिला अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर, मुंगेली जिला अध्यक्ष मोहन लहरी, सक्ती जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद देवांगन, जिला सचिव कोरबा विपिन यादव, विनय शुक्ला, लीलबिहारी कौशिक, जयकृष्ण राठिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel