Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पाम्पलेट चिपका कर नौकरी का झांसा देने वालों पर एफआईआर की मांग,...

पाम्पलेट चिपका कर नौकरी का झांसा देने वालों पर एफआईआर की मांग, सौंपा ज्ञापन

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। शहर में पाम्पलेट चिपकाकर आम जनमानस को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने की अज्ञात लोगों द्वारा चलाई जा रही मुहिम को हतोत्साहित करने एवं ऐसे लोगों पर कार्रवाई व अपराध पंजीबद्ध करने हेतु कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा को नागरिक संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा है। समिति के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोरबा शहर समेत उप नगरीय क्षेत्र व दर्जनों गांवों में भी उक्त पांपलेट में अपना मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप के द्वारा नौकरी चाहने वाले लोगों से निजी जानकारी, बायोडाटा मंगाया जा रहा है एवं हजारों रुपयों की रजिस्ट्रेशन फीस बता कर पैसे मंगा रहे हैं। इस संबंध में नागरिक संघर्ष समिति ने पतासाजी की तो पता चला कि यह धोखाधड़ी कर पैसे कमाने की साजिश है।

समिति ने ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज करने हेतु ज्ञापन समिति के सचिव अमित शाह, कोषाध्यक्ष मो. एजाज मेमन, वरिष्ठ सदस्य संजीत सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी सत्या जायसवाल, मीडिया प्रभारी वीभेंद्र सक्सेना के साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सौंपा है।

Advertisement Carousel