Sunday, March 22, 2026
Home रायगढ़ (बड़ी खबर) -अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें…...

(बड़ी खबर) -अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें… !

रायगढ़। मार्केट अनलॉक होने के बाद दिवाली को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दुकान को खोलने की अनुमति दी है। 15 नवंबर तक रविवार को भी मार्केट खरीदी-बिक्री के लिए खुला रहेगा।

कलेक्टर भीम सिंह के आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट और होटल को सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने त्यौहारों को देखते हुए शनिवार को कलेक्टर से मुलाकात करके दुकानों को पूरी तरह से अनलॉक करने और रविवार को भी दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की थी।

शहर में दुकानों को तय टाइमिंग से कुछ समय तक खोलने पर पुलिस दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आई थी। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि जूटमिल के कुछ व्यापारियों पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी एएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि ऐसी घटना अब दोबारा नहीं होगी।

Advertisement Carousel