Sunday, March 22, 2026
Home रायपुर सत्याग्रह आंदोलन की राह पर कांग्रेस…

सत्याग्रह आंदोलन की राह पर कांग्रेस…


रायपुर। राजधानी के डाॅ. अंबेडकर चौक पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का यह जमावड़ा दरअसल में सत्याग्रह आंदोलन का प्रदर्शन है। केंद्र सरकार ने देश में जिस कृषि कानून को लागू किया है, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि यह कानून देश के किसानों के हित में नहीं है, बल्कि इससे किसानों का अहित होगा।

विदित है कि भूपेश सरकार ने केंद्र में बिल पारित होने के बाद कृषि कानून के विरोध में प्रदेश में नए कृषि कानून को लागू किए जाने की घोषणा की थी। बाद में भूपेश सरकार ने केवल कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक को विधानसभा में पारित कराया और माना कि केंद्र सरकार के बिल को पूरी तरह से नहीं बदला जा सकता, जबकि कानून देश के दोनों उच्च सदनों में पारित हो चुका है।

अब प्रदेश के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इस बात की जिद लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं कि केंद्र सरकार अपने कानूनों को वापस ले। उनका यह भी कहना है कि इस कानून से केवल पूंजीपतियों को लाभ होगा। देश और प्रदेश के किसानों को और ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ जाएगा।

Advertisement Carousel