Monday, March 23, 2026
Home कोरबा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कटघोरा पहुंची, हुआ आत्मीय स्वागत….

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कटघोरा पहुंची, हुआ आत्मीय स्वागत….

स्वागत करतीं पार्षद श्रीमती कमला बरेठ

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत का कोरबा जिले के कटघोरा में आगमन हुआ। मरवाही में हो रहे विधानसभा चुनाव के सिलसिले में गुरुवार को प्रवास उपरांत वे कटघोरा में कुछ समय रुकीं और आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर भाजपा बांकी मंडल वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद श्रीमती कमला बरेठ के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, उमा भारती शराफ, मीना लहरे, बुधवारा देवांगन, पार्षद ऋतु चौरसिया, शैल राठौर, ममता अग्रवाल, सुकृता कुर्रे, बॉबी गबेल,राधा साहू, प्रियंका श्रीवास्तव,नगमा बेगम, सरिता, तुलसी साहू सहित जिले व ब्लाक, मंडल के महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel