Monday, March 23, 2026
Home कोरबा बड़ी खबर : जटगा के जंगल में तेंदुआ की मौत, जानवरों की...

बड़ी खबर : जटगा के जंगल में तेंदुआ की मौत, जानवरों की मौत से उबर नहीं पा रहा कटघोरा वन मंडल

कोरबा-कटघोरा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल में जानवरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों की मौत से सुर्खियों में आए इस वन मंडल में अब तेंदुए की मौत की खबर आ रही है। जटगा रेंज के रावा सर्किल के जंगल में तेंदुआ मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि, तेंदुआ की मौत का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। दूसरी ओर कटघोरा वन मंडल के जंगल में जानवरों की मौजूदगी पर उनकी निगरानी और सुरक्षा पर कई सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement Carousel