Thursday, June 25, 2026
Home कोरबा गोंगपा सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम नहीं रहे

गोंगपा सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम नहीं रहे

कोरबा (खटपट न्यूज)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम नहीं रहे। बुधवार देर शाम उन्होंने बिलासपुर स्थित वंदना मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल में दम तोड़ा। वे काफी लंबे समय से बीमार थे और गहन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोंगपा सुप्रीमो के निधन की खबर से उनके समर्थकों सहित आदिवासी वर्ग में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Advertisement Carousel