Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा धान कटाई को लेकर विवाद, युवक ने किसान पर टांगी से किया...

धान कटाई को लेकर विवाद, युवक ने किसान पर टांगी से किया जानलेवा हमला

कोरबा (खटपट न्यूज)। धान कटाई को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने किसान पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली वार्ड नं 12 निवासी दिलीप मरकाम बीते दिन वह नाउखार स्थित खेत मेें अपने परिवार सहित धान कटाई कर रहा था। 9 अक्टूबर को करीब साढ़े चार बजे गाँव का ही मुकेश कुमार यादव गाली गालौज करते हुए मौके पर पहुंचा और धान कटाई कर रहे दिलीप मरकाम पर टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उससे टांगी छीन ली। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची व घायल दिलीप को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

Advertisement Carousel