Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा नवलपुर में तैनात रेलवे गेट कीपर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवलपुर में तैनात रेलवे गेट कीपर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा (खटपट न्यूज)। रेलवे के एक गेटकीपर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात मड़वारानी और कोथारी के मध्य नवलपुर रेलवे गेट पर तैनात रेलकर्मी बिहार निवासी हरीश 30 वर्ष की रक्तरंजित लाश मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वायड की मदद से हत्यारों को तक पहुंचने का प्रयास किया गया किंतु अभी तक सफलता नहीं मिली है। रेलवे कर्मचारी वाल्मीकि ने बताया कि जब मैं उरगा से ड्यूटी से घर जा रहा था तभी उरगा चौक के पास मेरे अधिकारी का फोन आया और बताया गया कि कोथारी नवलपुर के पास हरीश कुमार की हत्या कर दी गई है उसके बाद तत्काल रेलवे कर्मचारी वाल्मीकि ने मोबाइल के माध्यम से उरगा थाना टी आई लखन पटेल को सूचना दी की नवलपुर रेलवे फाटक के पास गेट कीपर हरीश कुमार की हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई है सूचना मिलते ही उरगा पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किए इस घटना में डॉग स्कॉट की मदद ली गई जो संदिग्ध लोग के घर के पास जाकर डॉग रुक गया हरीश कुमार को जिस हथियार से मारा गया था उसे पुलिस ने खेत से खोजबीन करवा कर प्राप्त कर ली है सी एस पी राहुल शर्मा ने बताया कि यह घटना लगभग 12 बजे की है जो किसी अज्ञात लोगों के द्वारा फ़ावड़ा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया पहले तो ये लोग केबिन रूम के अंदर जुम्मा चटकी हुए उसके बाद मृतक को घसीटते हुए 50 मीटर दूर लाकर मारपीट की गई और मौत के घाट उतार दिया पुलिस के बताए अनुसार मृतक के मोबाइल को आरोपी द्वारा आसपास के खेतों में सबूत मिटाने के लिए फेंक दिया गया है जिसे पुलिस के द्वारा खोज बिन करवा रही है यह घटना किस कारण हुआ यह जांच करने के बाद पता चल पाएगा अभी फिलहाल कुल संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Carousel