
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में रविवार को कुल 111 कोरोना संक्रमित दर्ज हुए हैं। देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक करतला जनपद पंचायत की पूर्व सदस्य, युवा कांग्रेस सचिव और इनका परिवार संक्रमित हुआ है। बालको थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी व परिजन, पत्नी सहित निगम कर्मी संक्रमित हुए हैं। आज 3 से 10 वर्ष आयु वर्ग के 8 बच्चे भी पॉजीटिव पाए गए हैं। ग्राम अरदा से एक ही परिवार के 5 सदस्य पॉजीटिव आए हैं।
कोरोना की रफ्तार आज जिले भर में अपेक्षाकृत कम रही। करतला, पाली व पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक में संक्रमितों की संख्या घटी है जबकि कटघोरा व कोरबा ब्लाक में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। आज की रिपोर्ट के मुताबिक करतला ब्लाक के दादरकला, धमनागुड़ी, घाटाद्वारी, रामपुर, खोड्डल, एमईसीएल करतला से 8 संक्रमित मिले हैं। कटघोरा ब्लाक में कृष्णा विहार एनटीपीसी कालोनी, यमुना विहार, बलगी कालोनी, छुरी, ढेलवाडीह, चाकाबुड़ा, जमनीपाली, कटघोरा वार्ड क्रमांक 11, वार्ड क्र. 4, दीपका कालोनी, शक्तिनगर दीपका, उमाशंकर सिंह कान्टै्रैक्टर लाइन कुसमुंडा, विजय नगर, सीएसईबी पश्चिम कालोनी, कोरबा ब्लाक के बुधवारी बाजार, बालको, भदरापारा, भवानी मंदिर के निकट, एमपी नगर, हाउसिंग बोर्ड बालको, जंगल कालोनी, कोसाबाड़ी, राताखार, शिवाजी नगर, लालघाट बालको, लैंको पताढ़ी, शारदा विहार, मेडिसिन सेंटर बालको, मिशन रोड, निगम कालोनी, पुलिस लाइन बालको, पुरानी बस्ती कोरबा, एसबीएस कालोनी, पाली ब्लाक के ग्राम पथर्री पाली, पोड़ीलाफा, पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम सेन्हा से कुल 4 संक्रमितों सहित जिले भर से मिले 111 संक्रमितों को उनमें कोरोना संक्रमण का लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन पर रखने अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।













