जिले के व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में मौत, घर के कमरे में फ़ांसी के फंदे पर मिला शव

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के बोनी खालसा पिता महेन्द्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दिल्ली में अपने घर के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ परिजनों को इस बारे में सूचना दी है।

कोरबा के दर्री रोड निवासी बोनी खालसा के द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने की सूचना मिलने पर लोगों ने परिजनों से संपर्क कर संवेदना जतायी। मृतक ठेकेदारी के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। कई स्थानों पर उसका काम था। रायगढ़ में किन्हीं कारणों से पुलिस ने कुछ दिन पहले ही उस पर धोखाधड़ी का प्रकरण कायम किया था। तब से वह बाहर रह रहा था। इस बीच उसके द्वारा खुदकुशी करने की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी यहां मिलने पर उसके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले सामाज के लोगों ने उनसे भेंट की और घटनाक्रम पर दुख जताते हुए सदस्यों ढांढस बंधाया।

Advertisement Carousel