Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पड़ोसी के घर घूमने गया था किशोर, गंदी फिल्में देखकर बिगड़ी नीयत,...

पड़ोसी के घर घूमने गया था किशोर, गंदी फिल्में देखकर बिगड़ी नीयत, अप्राकृतिक कृत्य कर भागने से पहले दबोच लिया गया आरोपी

रिपोर्ट के 6 घंटे के भीतर सुलझाया मामला

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। बालक से अप्राकृति कृत्य के आरोपी को शहर छोड़कर भागने से पहले दबोच कर रिपोर्ट के 6 घंटे के भीतर पुलिस ने मामला सुलझाया है।
कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना दिनांक 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास एक किशोर बालक करीब 17 वर्ष अपने क्वाटर से पड़ोसी आरोपी कुंदन कुमार पिता ललित नारायण भूमिहार 22 वर्ष पता- एम.डी.-39 सुभाष ब्लाक कोरबा के क्वाटर घूमने के लिए गया हुआ था। आरोपी अपने क्वाटर के कमरा में स्वयं का मोबाईल फोन को देख रहा था कि बालक आरोपी के पास गया। वह लेटा हुआ था आरोपी स्वयं के मोबाईल में पेन ड्राईव लगाकर जबरन गंदी फिल्म दिखाने लगा। इसके बाद आरोपी कुंदन के कमरे से बालक अपने क्वाटर जाने के लिए निकल रहा था तब आरोपी ने किशोर को खीचकर उसके साथ अप्राकृति कृत्य किया। किसी तरह बचकर भागे बालक ने रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर कुंदन के विरुद्ध अपराध धारा 377 भादवि, 4 पाक्सो एक्ट के तहत कायम कर विवेचना
कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशा-निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एसआई अशोक पाण्डेय के नेत्तृव में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कुंदन मूलतः गोपालपुर थाना परसबीघा, जिला-जहानाबाद बिहार का रहने वाला है तथा भागने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले कि वह भाग पाता, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कुंदन को मुड़ापार कोरबा से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा का निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली का कुशल मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी एसआई अशोक पाण्डेय का नेतृत्व और प्रधान आरक्षक 59 बलिराम निराला, आरक्षक 351 ओमप्रकाश बैस, आरक्षक 442 अशोक पाटले,आरक्षक 363 संतोष चौधरी, आरक्षक 441 हेराम चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement Carousel