Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव : अशोक चौधरी अध्यक्ष, ...

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव : अशोक चौधरी अध्यक्ष, बसंत शर्मा पुन: महासचिव चुने गए…

निर्वाचित बसंत शर्मा मध्य में


कोरबा, (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चतुर्वार्षिक चुनाव विगत दिनों रविवार को रॉयल किड्स कान्वेंट स्कूल सिंधी कालोनी राजनांदगांव में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह पवार, क्रीड़ा अधिकारी शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा एवं पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से आरके श्रीवास्तव व ए एक्का उपपंजीयक राजनांदगांव की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 13 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन जमा किए और पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष धीरज वाजपेयी, दिनेश चंद्रवंशी, डीडी साहू, राजेश संधू, महासचिव बसंत शर्मा, कोषाध्यक्ष अवधराम चंद्राकर, संगठन सचिव हरि पटेल, संयुक्त सचिव डॉ. प्रमोद साहू, नरेंद्र कुमार चौहान, पीलाराम पारकर, निरंजन सिन्हा व जितेंद्र शराफ चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कबड्डी संघ के उत्तरोत्तर विकास का संकल्प दोहराया।

Advertisement Carousel