Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा 5 महीने अंधेरे में रहे, विद्युत लाइन में सुधार शुरू हुआ तो...

5 महीने अंधेरे में रहे, विद्युत लाइन में सुधार शुरू हुआ तो काम करने से मना कर रहे वनकर्मी, निराकरण की मांग….

कोरबा-चैतमा, (खटपट न्यूज़)। वन क्षेत्र से गुजरी विद्युत लाइन में खराबी आने पर लंबे समय तक इंतजार के बाद जब इसके सुधार का कार्य शुरू हुआ है तो वन अमला इसमें बाधक बन रहा है। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियों ने इसका निराकरण करने का आग्रह वन विभाग के एसडीओ से किया है।

इस संबंध में जनपद पंचायत पाली के क्षेत्र क्रमांक 13 से जनपद सदस्य राजकुमार कंवर, ग्राम पंचायत रामाकछार सरपंच, बूंद कुंवर एवं पंचायत सपलवा के सरपंच शिवराम निषाद, राजाराम कुसरो आदि ने वन उपसंभाग पाली के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों के साथ पहुंचे इन प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के द्वारा ग्राम घुईचुवां से उड़ान तक खीचीं गई विद्युत लाइन खराब होने के कारण पिछले 5-6 महीने से गांवों में बिजली नहीं है। बिजली विभाग के द्वारा अब सुधार कार्य किया जा रहा है जिससे वन विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा मना किए जाने से सुधार कार्य में बाधा हो रही है और लाइन सुधर नहीं पा रहा। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने विद्युत लाइन सुधार करने से मना नहीं करने हेतु अधिनस्थ वन कर्मियों को निर्देशित करने की मांग एसडीओ (वन) उपसंभाग पाली से की गई है।

Advertisement Carousel