Saturday, March 7, 2026
Home देश-विदेश महिला ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

महिला ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है. महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई है, जिसके उनका शरीर काफी जल गया है. ये घटना हजरतगंज थानाक्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और सिविल अस्पताल में पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है. 

ये महिला कौन है और कहां की रहने वाली है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है जिसके चलते उसका शरीर काफी जल गया है. अभी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. लखनऊ के ही सिविल अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है.

Advertisement Carousel