Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा शटर का ताला तोड़ राशन दुकान से नकदी व खाद्य सामग्री की...

शटर का ताला तोड़ राशन दुकान से नकदी व खाद्य सामग्री की चोरी

कोरबा. शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। 24 घंटे पहले ही मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत न्यू रेलवे कॉलोनी अमरैया पारा में राशन दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। यहां से नकदी समेत खाद्य सामग्री की चोरी कर चोर भाग गए। बीती रात कंपाउंड मिशन रोड पर विवेक टेडर्स में चोरी की घटनाएं सामने आई। चोरों ने अब मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द में यादव जनरल स्टोर को निशाना बनाया है जहां दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी रकम व खाद्य सामग्री चोरी कर चोर भाग गए। दुकान संचालक शारदा प्रसाद यादव ने बताया कि रोज दुकान पर सोता था, घर पर मेहमान आने पर बीती रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। गल्ले में रखे नकदी रकम समेत खाद्य सामग्री चोरी कर चोर भाग गए। इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel