Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा प्रदेश पंचायत सचिव संघ के गिरीश संगठन सचिव, सुनील प्रदेश महामंत्री नियुक्त

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के गिरीश संगठन सचिव, सुनील प्रदेश महामंत्री नियुक्त

कोरबा (खटपट न्यूज़)। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू के द्वारा अपने सचिव संघ को मजबूत बनाने के लिए पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार करने के लिए ब्लॉक स्तरीय सचिवों को पदभार दिया गया है। कोरबा जिला के पाली ब्लॉक जनपद पंचायत से सुनील जायसवाल को प्रदेश पंचायत सचिव संघ महामंत्री का पदभार दिया गया वही गिरीश चंद कश्यप को प्रदेश पंचायत सचिव संघ से संगठन सचिव बनाया गया। नियुक्ति से सचिव संघ में खुशी की लहर है। पंचायत सचिव संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष धरम भारद्वाज के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Advertisement Carousel