Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ लूटकांड की जांच के लिए गई पुलिस पार्टी की स्कार्पियो को तेज...

लूटकांड की जांच के लिए गई पुलिस पार्टी की स्कार्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पांच जवान गंभीर

रायपुर । सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गये। ये दुर्घटना उस वक्त हुई, जब रायपुर जवान एक लूट मामले की जांच के लिए आरंग गये थे। इसी दौरान आरंग और खरोरा के बीच भैसा गांव में पुलिस की स्कार्पियों गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक भी रोड से नीचे गड्ढे में उतर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो पलटकर नीचे खाई में लुढक गया। हादसे में पांच जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सभी जवान के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आयी है। सभी जवान का अभी आईसीयू में इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त स्कार्पियो में 6 जवान सवार थे, घायल एक जवान को मामूली चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आरंग में हुई लूटपाट की वारदात की जांच सायबर सेल कर रही है। उसी लूटकांड की तफ्तीश केलिए आज पुलिस टीम गयी हुई थी, जहां वो दुर्घटना का शिकार हो गयी।

Advertisement Carousel